सर्प संसार (World of Snakes) Play Store पर उपलब्ध है!

SHARE:

दोस्तों, अापको जानकर खुशी होगी कि आपका प्यारा ' सर्प संसार (World of Snakes) ' ब्लॉग अब Play Store पर उपलब्ध है, जिसे आप अपने मोब...

दोस्तों, अापको जानकर खुशी होगी कि आपका प्यारा 'सर्प संसार (World of Snakes)' ब्लॉग अब Play Store पर उपलब्ध है, जिसे आप अपने मोबाइल में डाउनलोड करके कभी भी ऑफलाइन पढ़ सकते हो। यह ऐप Google Play Store पर 'Scientific World' के नाम से उपलब्ध है।

इस ऐप को 'सर्प संसार' के सहयोगी प्रकाशन 'साइंटिफिक वर्ल्ड', जोकि हिन्दी की सबसे पढी जाने वाली विज्ञान पत्रिका है, के साथ जारी किया गया है। और मजे की बात यह है इसमें आप हमारे सहयोगी ब्लॉग 'साइंस ब्लॉगर्स असोसिएशन' के लेख भी पढ़ सकते हैं। यानी कि एक ऐप में आप विज्ञान के तीन लोकप्रिय ब्लॉग्स को एक साथ पढ़ने का लाभ उठा सकते हैं।

ऐप के मुख्य फायदे:
यूं तो Scientific World App की अनेक विशेषताएं हैं, पर इसके मुख्य बिंदु निम्नानुसार हैं-

1. मुफ्त ऐप: यह ऐप पूरी तरह से फ्री है। यानी कि इसके लिए आपको कोई फीस वगैरह नहीं देनी है।

2. छोटा आकार: ऐप का आकार सिर्फ 10 एम.बी. है, जिसे इंस्टाल करना बेहद आसान है। और एक बार इंस्टाल करने के बाद आप इसे कभी भी ऑफलाइन रहते हुए पढ सकते हैं।

3. ई-बुक का कलेवर: ऐप काे डिजाइन इस तरह से किया गया है कि यह आपको एक ई-बुक की तरह का एहसास कराती है। 

4. भाषा और रंग अपनी मर्जी से: ऐप के लेआउट और रंग तथा मीनू का भाषा संयोजन आप अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार सेट कर सकते हैं।

5. इशारे से पेज बदलें: इसमें उंगली के एक इशारे से पेज को दाएं या बाएं ओर खि‍सकाकर आप एक आलेख से दूसरे आलेख पर आसानी से जा सकते हैं।

6. शेयरिंग आसान: ऐप के सभी आलेखों को सीधे सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

7. नापसंद लेखों को हटाने की सुविधा: ऐप से कभी भी पढ़े जा चुके या नापसंद लेखों को आप हटा कर उसका आकार सीमित रख सकते हैं।

8. पसंदीदा सादट जोड़ें, खुद का एग्रीगेटर बनाएं: और सबसे मजेदार बात यह कि इस ऐप में आप अपनी पसंद के जितने चाहे ब्लॉग/साइट जोड़ सकते हैं और इसे एग्रीगेटर का रूप भी दे सकते हैं।

मित्रो, ऐप में और भी कई कमाल के फीचर हैं, जब आप इसे डाउनलोड करेंगे, तो आप इसके फीचर्स देखकर दंग रह जाएंगे।

ऐप को डाउनलोड करने का तरीका:
ऐप को आप सीधे यहां पर क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा डाउनलोड की सम्पूर्ण प्रक्रिया निम्नानुसार है, जिसे पढ़कर आप आसानी से इसे मोबाइल में इंस्टाल कर सकेंगे।

अपने मोबाइल में इंटरनेट ऑन करें। उसके बाद Menu में जा कर Play Store पर क्लिक करें!। खुलने वाली विंडो में आपको APPS, GAMES, MOVIES, BOOKS और NEWSSTAND सेक्शन नज़र आएंगे। आप उसमें से APPS को क्लिक करें। अब जो विंडो खुलेगी, उसमें सामने दाईं ओर छोटा सा 'मैग्नीफाइंग ग्लास' बना नजर जाएगा। उसपर क्लिक करने पर नई विंडो खुल जाएगी, जिसमें हल्के अक्षरों में 'Search Google Play' लिखा हुआ नज़र आएगा। आप वहां पर अपना कर्सर ले ले जाएं Scientific World लिख कर एंटर का बटन दबा दें।

अब आपके सामने कई प्रकार के ऐप खुल कर आ जाएंगे। बस उसमें से 'Scientific World साइंस मैग्ज़ीन' को सेलेक्ट कर लें। ऐसा करने पर सामने 'INSTALL' लिखा हुआ नजर आएगा। आप उसे क्लिक कर दें। ऐसा करने पर आपसे डाउनलोड नियमावली 'Accept' बटन सामने आएगा। आप उसे भी क्लिक कर दें। ऐप डाउनलोड होना प्रारम्भ हो जाएगी।

ऐप को डाउनलोड होने में थोड़ा सा समय लग सकता है। आप इस समय को व्यर्थ न जाने दें। आप स्क्रीन को ऊपर की ओर खि‍सकाएं। नीचे ऐप के अनेक स्क्रीन शॉट दिखाई पड़ेंगे। उसके नीचे 5 स्टार बने हुए नजर आएंगे। आप पांचवें स्टार पर क्लिक कर देंगे। ऐसा करते हुए आपके सामने Comment Box खुल कर आ जाएगा। जिसमें ऊपर की ओर 'Title' और नीचे 'Description' लिखा होगा। आप 'Title' वाले सेक्शन में कोई छोटा सा टाइटल भर दें और ''Description'' वाले स्थान पर एक प्यारा सा कमेंट लिख दें और इसे 'Submit" कर दें। आपका कमेंट Publish हो जाएगा, जिसे पढ़कर यह जाना जा सकेगा कि आपने इस ऐप को इंस्टाल किया है और आप इसे पसंद करते हैं।

ऐप इंस्टाल होने के बाद उसे Open का ऑप्शन दिखेगा। ओपन पर Click djus ls ऐप खुल जाएगी। लेकिन पहली बार ऐप खुलने पर उसमें आर्टिकल की संख्या जीरो नजर आएगी। आप हताश न हों और कुछ क्षण प्रतीक्षा करें। कुछ ही पलों में ऐप अपने आप आर्टिकल्स को डाउनलोड कर लेगी और उसके बाद आप आसानी से इसे कहीं भी ऑफलाइन रहते हुए पढ़ सकेंगे।

बैटरी सेवर है यह ऐप:
'Scientific World' ऐप इस ढंग से बनाई गयी है, जिससे 12 घंटे के बाद ही अपडेट की प्रक्रिया को प्रारम्भ करे। इससे आपको समय-समय पर साइट पर आने वाले लेख समय-समय पर उपलब्ध होते रहेंगे और आपके मोबाइल की बैटरी भी अनावश्यक रूप से खर्च नहीं होगी।

अन्य महत्वपूर्ण ऐप:
हम आपको बताना चाहेंगे कि 'साइंटिफिक वर्ल्ड' समूह का एक अन्य ऐप 'लज़ीज़ खाना - Laziz Khana' भी प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जिसे प्ले स्टोर पर 'Laziz Khana' टाइप करके खोजा और डाउनलोड किया जा सकता है। यह ऐप www.lazizkhana.com का अंग है, जहां पर युवा ब्लॉगर एवं लेख‍िका अर्शिया अली पकवानों की रोज़ एक नई वरायटी प्रस्तुत करती है। आप इसे भी उपरोक्त प्रक्रिया से अथवा यहां पर क्लिक करके सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।
इन दोनों ऐप्स को हमारे युवा साथी विनय प्रजापति जी ने डिजाइन किया है। हम इन शानदार ऐप्स के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं। उनकी बनाई हुई अन्य ऐप्स को इस लिंक के द्वारा देखा जा सकता है।
keywords: scientific world android app in hindi, Best Science Apps for Android in hindi, Best Science Apps in hindi, hindi science app download in hindi, hindi science app in hindi, popular science app in hindi, popular science app android in hindi, science magazine app in hindi, science hindi apps, science general knowledge in hindi, science general knowledge app in hindi, how to download android apps in hindi

COMMENTS

BLOGGER: 1
Loading...

रोचक एवं प्रेरक वीडियो के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

Subscribe
Name

-जा़किर अली 'रजनीश',4,-डा0 अरविंद मिश्र,1,Award,1,Award & Reward,2,banded krait,1,Cobra,2,Ichchhadhari sanp,1,Indian snakes,6,Kobra,1,Lygosoma,1,Media coverage,5,Non venomous snakes,5,Other species,2,Poisonous snake bite,2,Poisonous snakes,3,Python,1,queries,10,Russell Viper,1,sand boa snake,2,Sarpdans se bachav,1,Snake bite facts,4,Snake bite safety,5,Snake Bite Treatment,4,Snake Charmer,1,Snake facts,7,Snake myths,12,Snake news,9,Snakebite research,1,Snakes in literature,1,Snakes videos,9,Venomous snakes,6,Viper snake,1,When snake bites,7,अविनाश वाचस्‍पति,1,आज की जनधारा,2,
ltr
item
सर्प संसार (World of Snakes): सर्प संसार (World of Snakes) Play Store पर उपलब्ध है!
सर्प संसार (World of Snakes) Play Store पर उपलब्ध है!
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiFyFW2rzwJMjxOxZBbqS-g3JZjOHp5191ZwCkPz65rnfmaR_mg_iCUjC1eoybzjLHZNjdKs7xo6dVoC_JhADDRZbZfCAeEC7MF_ENDRqCroOiPF5D_pmCtTsiCzPk-rGz34HoTcNxWvEBV/s1600/SS+App+Long+2.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiFyFW2rzwJMjxOxZBbqS-g3JZjOHp5191ZwCkPz65rnfmaR_mg_iCUjC1eoybzjLHZNjdKs7xo6dVoC_JhADDRZbZfCAeEC7MF_ENDRqCroOiPF5D_pmCtTsiCzPk-rGz34HoTcNxWvEBV/s72-c/SS+App+Long+2.jpg
सर्प संसार (World of Snakes)
https://snakes.scientificworld.in/2015/08/world-of-snakes-app-hindi.html
https://snakes.scientificworld.in/
https://snakes.scientificworld.in/
https://snakes.scientificworld.in/2015/08/world-of-snakes-app-hindi.html
true
8234463497191658512
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy