ये 'विषखोपडा' क्या है और क्या यह सचमुच जहरीला है?

SHARE:

अक्सर अखबारों में यह समाचार छपता है कि जहरीले जंतु के काटने से मौत. और जानकारी मिलती है कि किसी 'बितनुआ' (विषखोपडा) नाम के जं...

अक्सर अखबारों में यह समाचार छपता है कि जहरीले जंतु के काटने से मौत. और जानकारी मिलती है कि किसी 'बितनुआ' (विषखोपडा) नाम के जंतु के काटने से मौत हुयी है. ऐसे में पाठकों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर यह बितनुआ क्या है ? 
Common Indian Monitor Lizard
दरअसल बितनुआ कोई अन्य जीव जंतु न होकर मगरगोह का छोटा बच्चा ही होता है. गावों में अभी भी मगरगोह (बड़ी छिपकली जाति) और उसके बच्चे को अलग रूप रंग के चलते दो विभिन्न प्रजाति के प्राणी होने का दर्जा मिला है जो कि गलत है. मगरगोह तो अभी हाल तक पूरी तरह विषहीन जानवर माना जाता रहा है किन्तु हालिया खोजों में इसके लार में विष होने की पुष्टि हुयी है.

 भारतीय गोह (साभार विकिपीडिया)
मेलबोर्न विश्वविद्यालय (Melbourne University) के ब्रायन फ्राई (Bryan Fry) नाम के वैज्ञानिक की अगुआई में शोधकर्ताओं की एक टीम ने यह हैरतंगेज जानकारी दी है कि अब तक जिन गोहों को विषहीन मानते रहे हैं दरअसल उनमें भी विष होता है.
[post_ads]
हमारे यहाँ बहुत कामन प्रजाति मगरगोह (Monitor Lizard) की है. तय है कि यह भी पूरी तरह विषहीन नहीं है। मगर यह भी सही है कि इनके लार में पाया गया विष मनुष्य को मारने में नाकाफी है. तब इसके बच्चे यानि 'बितनुआ' में तो और भी कम विष होगा. यद्यपि इनसे मनुष्य की जान तो नहीं जा सकती मगर अब ये पूरी तरह निरापद नहीं कहे जा सकते. 

गोह का का बच्चा, जिसे गावों में बितनुआ कहते हैं!
भारत में इन गोहों को पालने की भी परम्परा रही है. इनके पंजों की पकड़ बड़ी मजबूत होती है. कहते हैं शिवाजी के सैनिक इनका उपयोग दुर्गम किलो पर चढ़ने के लिए करते थे. भारत में अब इन्हें वन्य जीव अधिनियम के अंतर्गत संरक्षित जीव घोषित किया जा चूका है अर्थात इन्हें पालने पकड़ने पर अब पाबंदी है.
अब अगली बार आपका सामना मगर गोह या उसके बच्चे "बितनुआ" (बीते भर का) से हो जाय तो थोड़ी सावधानी अपेक्षित है. इसलिए कि उसके काटने से उसकी लार का जहर आप पर आंशिक प्रभाव डाल सकता है और घाव भी जहर के चलते बुरी दशा में जा सकता है.
keywords: vish khopda in english, bich khopda in english, monitor lizard, melbourne university, bryan fry, bitanua, goh, goh aur shivaji, goh aur sainik, magar goh, dragon lizard, vish khopda, vish khopda in hindi, bich khopda, bich khopda in hindi, bish khopda in hindi, bis khopda in hindi, vish khopda animal in hindi, vish khopda reptile in hindi, bengal monitor in hindi, indian monitor lizard in hindi, common indian monitor lizard in hindi, common indian monitor in hindi, indian monitor lizard price, indian monitor lizard poisonous in hindi, indian monitor lizard oil in hindi, scientific name of monitor lizard in hindi, ghorpad in hindi

https://www.techgape.com/

COMMENTS

BLOGGER: 30
Loading...

रोचक एवं प्रेरक वीडियो के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

Subscribe
Name

-जा़किर अली 'रजनीश',4,-डा0 अरविंद मिश्र,1,Award,1,Award & Reward,2,banded krait,1,Cobra,2,Ichchhadhari sanp,1,Indian snakes,6,Kobra,1,Lygosoma,1,Media coverage,5,Non venomous snakes,5,Other species,2,Poisonous snake bite,2,Poisonous snakes,3,Python,1,queries,10,Russell Viper,1,sand boa snake,2,Sarpdans se bachav,1,Snake bite facts,4,Snake bite safety,5,Snake Bite Treatment,4,Snake Charmer,1,Snake facts,7,Snake myths,12,Snake news,9,Snakebite research,1,Snakes in literature,1,Snakes videos,9,Venomous snakes,6,Viper snake,1,When snake bites,7,अविनाश वाचस्‍पति,1,आज की जनधारा,2,
ltr
item
सर्प संसार (World of Snakes): ये 'विषखोपडा' क्या है और क्या यह सचमुच जहरीला है?
ये 'विषखोपडा' क्या है और क्या यह सचमुच जहरीला है?
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg4odfQFKYENVKgdtgBjYZl0HewpV17uWEyR41WM5stmAqAxUK9-K7VopihHdmFxGPfhtW18yrqVRixRnYO1Iquic4MqMVzRKtrJ7tzyNvnz8UlepD2Mz1R-E2PdLiK_amUIPUgpO9xdhU/s640/common+indian+monitor+lizard.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg4odfQFKYENVKgdtgBjYZl0HewpV17uWEyR41WM5stmAqAxUK9-K7VopihHdmFxGPfhtW18yrqVRixRnYO1Iquic4MqMVzRKtrJ7tzyNvnz8UlepD2Mz1R-E2PdLiK_amUIPUgpO9xdhU/s72-c/common+indian+monitor+lizard.jpg
सर्प संसार (World of Snakes)
https://snakes.scientificworld.in/2013/05/blog-post.html
https://snakes.scientificworld.in/
https://snakes.scientificworld.in/
https://snakes.scientificworld.in/2013/05/blog-post.html
true
8234463497191658512
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy